Rules & Regulations for Samuhik Vivah Yojna

सामूहिक सरल विवाह के आयोजन पर निम्न बातों पर ध्यान दिया जाता है :


  • सामूहिक विवाह मेला में अधिक से अधिक जोड़ों के विवाह की योजना बनाकर वर्ल्डस विनर एजुकेशन ट्रस्ट के बैनर एवं बैंड बाजे के साथ सामूहिक बारात निकाली जाती है।
  • विवाह हेतु वर की आयु 21 वर्ष तथा वधु की आयु 18 वर्ष होना सुनिश्चित किया जाता है।
  • विवाह हेतु वर तथा वधु युगलों का चयन कर विवाह हेतु आवश्यक सामान, भोज, बैंड तथा अन्य व्यय वर्ल्डस विनर एजुकेशन तथा इसके सदस्य वहन करते हैं।
  • स्थानीय नगरपालिका, धर्मार्थ ट्रस्टों तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाता है।
  • महिलाओं की भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करी जाती है।
  • विधवा बहनों की कन्याओं के विवाह को भी इस सामूहिक विवाह मेला प्रकल्प में सम्मिलित किया जाता है।
  • घर-गृहस्थी का आवश्यक सामान, कपड़े, कुछ हल्के गहने इत्यादि की भी व्यवस्था की जाती है।
  • नगर की जनता भी इस प्रकल्प में भागीदारी बन सके ऐसा प्रबन्ध भी किया जाता है।
  • पंजीकरण हेतु एक शपथ पत्र जिसमें वर-वधु का पूरा विवरण, फोटो, जन्म तिथि, माता-पिता के हस्ताक्षर आदि करवाये जाते हैं।
  • वर्ल्ड्स विनर एजुकेशन ट्रस्ट के कोलकाता , दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र व दिल्ली सहित अन्य प्रान्तों में विगत वर्षों में निर्धन परिवारों के पुत्र-पुत्रियों के बड़ी संख्या में विवाह सम्पन्न कराये गये हैं
Note: "सामुहिक विवाह मेला" का कार्यक्रम को पुर्ण रुप से सम्पर्न करने की जिम्मेदारी "रिश्ता बनाओं" नामक कंपनी को दी गई है। यह कार्यक्रम मे होने वाली खर्च वर्ल्डस विनर एजुकेशन ट्रस्ट से कि जाएगी। यह सामुहिक विवाह मेला में सभी समुदाय के लोग शमील हो सकते है